रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के हित में राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसलों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
एसोसिएशन ने 20 खेलों के 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित कर शासकीय सेवा में लाभ देने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक और ऐतिहासिक कदम बताया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, संसाधन और सम्मान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।

