पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट पर, सीएम साय ने पेट्रोल-डीजल और गैस आपूर्ति की समीक्षा की

रायपुर। पश्चिम एशिया में जारी तनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टरों के साथ अहम बैठक की।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस सिलेंडरों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए उनकी पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में आम जनता को दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी से बचें।

बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, सचिव डॉ. बसवराजु एस, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार सहित इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author