छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला सम्मान, 25 जवानों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

रायपुर: गृह मंत्रालय ने देशभर में पुलिस पदकों की घोषणा की है और इस साल छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस अधिकारियों और जवानों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इनमें से आनंद सिंह रावत को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 15 जवानों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

सराहनीय सेवा के लिए पदक

सराहनीय सेवा के लिए पदक प्राप्त करने वालों में मुख्यमंत्री के सचिव आईपीएस राहुल भगत, आईजी सुशील चंद्र द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिंज, उपपुलिस अधीक्षक गुरजीत सिंह ठाकुर, असिस्टेंट कमांडेंट प्रशांत श्रीवास्तव, कंपनी कमांडर प्रभु लाल कोमरे, सब इंस्पेक्टर द्वारका प्रसाद, प्रधान आरक्षक धर्म सिंह नरेटी और प्रधान आरक्षक रविंद्र कुमार ठाकुर शामिल हैं।

वीरता पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी

वीरता के लिए दिए जाने वाले पुलिस पदकों की सूची में इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह, सब इंस्पेक्टर निर्मला जांगड़े, हेड कांस्टेबल अमिया चीलमुल, हेड कांस्टेबल फुल्ला गोपाल, हेड कांस्टेबल तुलाराम कुर्मी, कांस्टेबल गोपाल बुद्ध, कांस्टेबल हेमंत आंदरिक, कांस्टेबल मोतीलाल राठौर, कांस्टेबल गोविंद सोढ़ी, कांस्टेबल सुकनु राम, कांस्टेबल मुन्ना काड़ती, कांस्टेबल कृष्णा गली, कांस्टेबल भीमां, कांस्टेबल धनीराम कोरसा और कांस्टेबल कृष्णा ताती शामिल हैं।

You May Also Like

More From Author