Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 64 निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 निरीक्षकों (टीआई) का तबादला किया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से आदेश जारी किया गया है। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर डीजीपी अरुण देव गौतम ने जारी किया।

जारी सूची के अनुसार कई निरीक्षकों का तबादला नक्सल प्रभावित जिलों से मैदानी क्षेत्रों में किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को मैदानी जिलों से बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेगा।

तबादला सूची में बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, धमतरी, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, सरगुजा, जशपुर सहित कई जिलों के निरीक्षक शामिल हैं।

Exit mobile version