Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी का ऐलान: घरेलू-बिजनेस उपभोक्ताओं पर असर, किसानों को राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई बिजली दरों का ऐलान कर दिया है, जिसमें औसतन 1.89% की वृद्धि की गई है। इस फैसले को लेकर कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है, वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सफाई दी कि गरीबों और किसानों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को 3 HP तक के पंपों पर 3000 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जा रही है और गरीबों को हाफ बिजली योजना का लाभ मिल रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट, और किसानों के लिए 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है।

बिजली दरों में वृद्धि का ब्योरा:

आयोग के अन्य प्रमुख निर्णय:

उच्चदाब उपभोक्ताओं के लिए:

नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू होंगी। आयोग ने यह दरें छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) की ओर से प्रस्तुत वार्षिक राजस्व आवश्यकता और घाटे को देखते हुए तय की हैं।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए CSPDCL की मांग 28,397 करोड़ रुपए थी, लेकिन आयोग ने 25,636 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। कुल अनुमानित विद्युत विक्रय 36,540 मिलियन यूनिट मान्य किया गया है।

Exit mobile version