छत्तीसगढ़: निजी स्कूलों की वार्षिक परीक्षा अब डीईओ के माध्यम से होगी

रायपुर। राज्य में निजी स्कूलों की लोकल कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा अब जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के माध्यम से कराई जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने सत्र 2025-26 के लिए सभी डीईओ को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कक्षा 1 से 4, 6, 7, 9 और 11 की परीक्षाओं का संचालन, प्रश्नपत्र निर्माण, मूल्यांकन और परिणाम जिला स्तर पर तय प्रक्रिया से होंगे।

निर्देशों के अनुसार 5 फरवरी तक परीक्षा संचालन समितियों का गठन किया जाएगा और 28 फरवरी तक पाठ्यक्रम पूरा कर रिवीजन कराया जाएगा। यह व्यवस्था सीजी बोर्ड से संबद्ध निजी स्कूलों पर लागू होगी, जबकि सीबीएसई व आईसीएसई स्कूल शामिल नहीं होंगे। शिक्षा विभाग का कहना है कि इससे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और विद्यार्थियों को निष्पक्ष मूल्यांकन मिलेगा।

You May Also Like

More From Author