रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तेजी से जारी है। 14 नवंबर से 5 दिसंबर तक 22.39 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदा गया है। अब तक 4.39 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है और मार्कफेड ने 5,277 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया है।
सबसे अधिक खरीदी महासमुंद (15.19 लाख क्विंटल), इसके बाद गरियाबंद और बिलासपुर में हुई है। किसानों को 8.97 लाख टोकन जारी हो चुके हैं, जबकि टोकन तुहर ऐप से प्रक्रिया आसान हुई है।
अवैध धान परिवहन रोकने के लिए चेकपोस्टों पर कड़ी निगरानी है। सरकार 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है।

