रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। विभाग ने कुल 265 अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इनमें 164 सहायक अभियंता शामिल हैं।
तबादला सूची के अनुसार 142 सहायक अभियंता सिविल और 22 सहायक अभियंता विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा के हैं। इसके अलावा 71 सहायक मानचित्रकार, 10 अनुरेखक और 20 डाटा एंट्री ऑपरेटरों का भी स्थानांतरण किया गया है।
विभाग के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल कामकाज में कसावट लाने और निर्माण परियोजनाओं की गति बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने नए कार्यस्थल पर जिम्मेदारी संभालनी होगी।

