Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का 19वां स्थापना दिवस मनाया गया, साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का 19वां स्थापना दिवस रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और संस्कृति से जुड़े साहित्यकार, लेखक, जनप्रतिनिधि और साहित्यप्रेमी शामिल हुए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए योगदान देने वाले साहित्यकारों को ‘छत्तीसगढ़ी भाषा के सेवा करइया बेटा-बेटी’ सम्मान से सम्मानित किया गया। आयोग की ओर से प्रकाशित 11 पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा में संवाद और साहित्यिक प्रस्तुतियों ने स्थानीय भाषा के प्रति गौरव की भावना को मजबूत किया। दूसरे सत्र में ‘बाबा तुलसीदास के साहित्य म छत्तीसगढ़’ विषय पर चर्चा हुई, जबकि समापन सत्र में छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं और भाषा के संरक्षण व संवर्धन पर विचार रखे।

Exit mobile version