छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की खाली हो रही सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके नामांकन के प्रस्तावक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक बने।

विधानसभा पहुंचने पर लक्ष्मी वर्मा का मुख्यमंत्री साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में फिलहाल पांच सदस्य हैं। इनमें फूलो देवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। वहीं राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक और भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक है।

You May Also Like

More From Author