रायपुर। राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य शासन ने प्रत्येक जिले के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।
राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बस्तर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
इसके अलावा गरियाबंद में दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में केदार कश्यप, कोरबा में लखनलाल देवांगन, रायगढ़ में ओपी चौधरी, जशपुर में श्याम बिहारी जायसवाल, सूरजपुर में लक्ष्मी राजवाड़े और जांजगीर-चांपा में टंकराम राम वर्मा मुख्य अतिथि रहेंगे।
बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, बलरामपुर, महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ति, बीजापुर, कांकेर और खैरागढ़ जिलों में सांसद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, धमतरी, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, कोण्डागांव, नारायणपुर और सुकमा में विधायक मुख्य अतिथि रहेंगे।
राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और विकासपरक योजनाओं की झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। राज्य सरकार ने कार्यक्रमों को जनभागीदारी और पारंपरिक गौरव के साथ गरिमामय ढंग से मनाने के निर्देश दिए हैं।



