छत्तीसगढ़ में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 1.51 लाख क्विंटल धान जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध धान भंडारण और परिवहन पर सख्त कार्रवाई जारी है। 1 नवंबर से 6 दिसंबर तक विभिन्न जिलों में 1 लाख 51 हजार 809 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।

मार्कफेड ने सीमावर्ती जिलों में चेकपोस्ट और कलेक्टरों की अध्यक्षता में टास्क फोर्स बनाकर निगरानी तेज कर दी है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए खरीदी व्यवस्था की रियल-टाइम मॉनिटरिंग भी हो रही है।

प्रदेश में सबसे अधिक धान जब्ती महासमुंद (25,718 क्विंटल), धमतरी (23,859 क्विंटल) और रायगढ़ (21,331 क्विंटल) में हुई है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता और अवैध गतिविधि पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। पुलिस और जिला प्रशासन लगातार अवैध परिवहन पर निगरानी रख रहे हैं।

You May Also Like

More From Author