Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सीएम साय की मौजूदगी में 10 फरवरी को STPI के साथ एमओयू, छत्तीसगढ़ में बनेंगे CoE और ESDD सेंटर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में 10 फरवरी को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के बीच अहम एमओयू होगा। इसके तहत राज्य में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (CoE) और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ESDD) सेंटर की स्थापना की जाएगी।

इस पहल से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मेडटेक, स्मार्ट सिटी और स्मार्ट कृषि जैसे क्षेत्रों में स्टार्ट-अप व नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही युवाओं को उच्च कौशल आधारित रोजगार, इनक्यूबेशन और तकनीकी सुविधाएं राज्य में ही उपलब्ध होंगी, जिससे पलायन में कमी आएगी।

Exit mobile version