छत्तीसगढ़ में आज से SIR 2.0: 27 हजार BLO घर-घर सर्वे करेंगे, 95% मतदाताओं को दस्तावेज नहीं दिखाने पड़ेंगे; 7 फरवरी 2026 को फाइनल लिस्ट

रायपुर। चुनाव आयोग के SIR फेज-2 के तहत छत्तीसगढ़ में आज (4 नवंबर) से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू। 27,000 से ज्यादा BLO 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर प्री-फिल्ड फॉर्म वेरिफाई करेंगे।  

खास राहत: 95% मौजूदा वोटर्स को कोई दस्तावेज नहीं देने। सिर्फ साइन या रिश्तेदार का काउंटर साइन। नए वोटर या बदलाव वाले Aadhaar सहित 12 डॉक्यूमेंट्स दिखाएं।  

2.12 करोड़ मतदाताओं का मिलान, डुप्लीकेट-मृत हटेंगे, 18+ जुड़ेंगे। BLO 3 बार आएंगे। ड्राफ्ट लिस्ट 9 दिसंबर, दावे-आपत्तियां जनवरी तक। फाइनल 7 फरवरी 2026।  

voters.eci.gov.in पर BLO संपर्क चेक करें।

You May Also Like

More From Author