Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में तंबाकू नियंत्रण को लेकर सख्ती, कोटपा कानून के प्रभावी पालन पर जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू सेवन पर रोक लगाने के लिए कानून के सख्त पालन के साथ जनभागीदारी और विभागीय समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में कोटपा एक्ट 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन, नाबालिगों तक तंबाकू उत्पादों की पहुंच रोकने और तंबाकू मुक्त स्कूल, गांव व समुदाय बनाने पर चर्चा हुई। अधिकारियों को मैदानी निगरानी मजबूत करने और जागरूकता अभियान बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं औषधि विभाग, एनटीसीपी अधिकारियों, चिकित्सकों और एनजीओ प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Exit mobile version