Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा तिथियां घोषित, जानें पूरा शेड्यूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा की संभावित तिथियां घोषित कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर देने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।

व्यापम द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 और व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और आत्मविश्वास से सफलता निश्चित है।

Exit mobile version