6वीं सीनियर मिक्स्ड नेट बॉल नेशनल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम रवाना

रायपुर। राज्य स्तरीय 6वीं सीनियर मिक्स्ड नेट बॉल चयन प्रतियोगिता का आयोजन 21 दिसंबर 2025 को रायपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कवर्धा, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, धमतरी और कोरबा सहित राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के बाद राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं—श्री ऐश्वर्य पाठक, श्रीमती प्रीति बंछोर बिजौरा, श्रीमती सोनिया पाठक, कु. सरिता यादव, श्रीमती दीपांजली उत्तम, श्रीमती अंजली श्रीवास्तव, श्रीमती पूजा बछोर नायक, श्री अभिनव श्रीवास्तव, श्री राहुल रावत और श्री वियोम शर्मा।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पूर्व चयनित खिलाड़ियों के लिए 22 दिसंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह टीम 28 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक पश्चिम बंगाल के जिला पूरब मेदनीपुर में मिक्स्ड नेट बॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 6वीं सीनियर मिक्स्ड नेट बॉल नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व आयोजित 5वीं सीनियर मिक्स्ड नेट बॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। यह जानकारी छत्तीसगढ़ मिक्स्ड नेट बॉल संघ के सचिव श्री सुधीर वर्मा ने दी। वहीं संघ के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा ने टीम को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

You May Also Like

More From Author