Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

STPI के साथ एमओयू से छत्तीसगढ़ बनेगा आईटी और स्टार्ट-अप हब, युवाओं को मिलेंगे नए अवसर: सीएम साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से आईटी, आईटीईएस और उभरती तकनीकों का प्रमुख केंद्र बन रहा है। मुख्यमंत्री निवास में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के बीच हुए एमओयू के बाद उन्होंने बताया कि इस पहल से राज्य में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (CoE) और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ESDD) सेंटर की स्थापना होगी।

इन केंद्रों के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मेडटेक, स्मार्ट सिटी और स्मार्ट कृषि जैसे क्षेत्रों में स्टार्ट-अप और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। ESDD सेंटर हर साल 30–40 हार्डवेयर स्टार्ट-अप और एमएसएमई को प्रोडक्ट डिजाइन, प्रोटोटाइपिंग और स्किल डेवलपमेंट की सुविधा देगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इससे युवाओं को राज्य में ही इनक्यूबेशन, मेंटरशिप और फंडिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे पलायन रुकेगा और स्थानीय रोजगार बढ़ेगा। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ को डिजिटल नवाचार और तकनीकी उद्यमिता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने वाला कदम बताया।

Exit mobile version