Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में डायल 112 सेवा का दूसरा चरण जल्द शुरू, 17 जिलों के 450 कर्मियों को उन्नयन प्रशिक्षण

रायपुर। राज्य में आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के लिए डायल 112 सेवा का दूसरा चरण जल्द शुरू होगा। इसी के तहत 14 से 16 नवंबर 2025 तक नवा रायपुर में 17 जिलों के लगभग 450 आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में ईआरयू वाहन संचालन, PFT उपयोग, आपात प्रतिक्रिया, प्राथमिक उपचार, CPR, BLS, स्पाइन सुरक्षा, हेलमेट रिमूवल और गुड समैरिटन कानून जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ शामिल थीं।

छत्तीसगढ़ में डायल 112 की मदद से 2018 से अब तक 4.27 लाख से अधिक सड़क दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाई जा चुकी है। दूसरे चरण में यह सेवा और जिलों में भी लागू की जाएगी।

Exit mobile version