रायपुर। छत्तीसगढ़ में योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में करीब 1800 योग प्रशिक्षकों की भर्ती की जाएगी। यह निर्णय स्कूल शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
बैठक में प्रदेश में योग गतिविधियों को विस्तार देने और अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही स्कूलों और अन्य संस्थानों में योग प्रशिक्षण की व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
राज्य में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। साथ ही विद्यार्थियों और आम लोगों तक नियमित योग प्रशिक्षण पहुंचाने में मदद मिलेगी।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया और योग से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

