Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

डॉ. तीजन बाई के सम्मान में बड़ा फैसला, गनियारी के स्कूल का नाम बदलेगी सरकार

रायपुर। विश्वविख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के सम्मान में छत्तीसगढ़ सरकार ने उनके गृहग्राम गनियारी स्थित शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम बदलकर “डॉ. तीजन बाई शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी विद्यालय, गनियारी” करने की घोषणा की है। यह घोषणा स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने श्रद्धांजलि सभा में की।

डॉ. तीजन बाई का रविवार को रायपुर एम्स में निधन हो गया। इसके बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ गृहग्राम गनियारी में अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई। उनके सम्मान में स्कूल का नामकरण भावी पीढ़ियों को उनके संघर्ष, योगदान और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित करेगा।

Exit mobile version