Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

मोबाइल की लत ने ली एक और जान, गेम खेलने से मना करने पर मासूम ने की आत्महत्या

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक बार फिर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 15 वर्षीय एक छात्र ने मोबाइल गेम खेलने से मना करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के मुक्तिपारा की है।

क्या हुआ था?

जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्र मोबाइल पर गेम खेल रहा था। उसकी मां ने उसे डांटते हुए मोबाइल छीन लिया। इस बात से नाराज होकर छात्र ने घर के पास मौजूद सामुदायिक भवन के किचन सेड में जाकर फांसी लगा ली।

पुलिस ने किया मामला दर्ज:

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा बनाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

बढ़ते बच्चों के आत्महत्या के मामले:

छत्तीसगढ़ में ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों में बच्चों के आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर बच्चे आत्महत्या जैसा कदम उठा ले रहे हैं। कुछ दिन पहले जगदलपुर में भी एक नाबालिग ने आत्महत्या की थी।

Exit mobile version