Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, 12 जिलों के एसपी बदले

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। गृह (पुलिस) विभाग की सूची में एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) की नई पदस्थापना की गई है।

तबादले में आईपीएस अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का नया आईजी बनाया गया है। वहीं बालाजी राव सोमावर और प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा दंतेवाड़ा, कोरिया, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, बालोद, सूरजपुर, कबीरधाम और सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला किया गया है।

Exit mobile version