महासमुंद एसपी में बदलाव: आशुतोष सिंह सीबीआई में नियुक्त, प्रभात कुमार बने नए एसपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने महासमुंद एसपी IPS आशुतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया है। उन्हें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में एसपी बनाया गया है। वहीं आईपीएस प्रभात कुमार को महासमुंद एसपी नियुक्त किया गया है। इसका आदेश आज गृह (पुलिस) विभाग, छग शासन के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने जारी किया है।

You May Also Like

More From Author