छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में 20 अधिकारियों का तबादला, नई पदस्थापना जारी

रायपुर। राज्य सरकार ने परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कुल 20 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिनमें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO), सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

जारी सूची में विवेक सिन्हा, अब्दुल मुजाहिद, मोहन साहू, गौरव साहू, अनिल भगत, प्रकाश रावटे, अतुल असैय्या, योगेश भंडारी, किशनलाल माहौर, शिवभगत रावटे, आनंद शर्मा, अमित प्रकाश कश्यप, रामकुमार ध्रुव, ऋषभ नायडू, गौरव पाटले, चुन्नूलाल देवांगन, रविंद्र ठाकुर, अरविंद भगत, युगेश्वरी वर्मा और विजय निकुंज के नाम शामिल हैं।

कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में जिला परिवहन अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ को नवा रायपुर स्थित परिवहन मुख्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। सभी अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

You May Also Like

More From Author