Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

आदिम जाति विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, CEO समेत 33 अधिकारियों के तबादले

रायपुर। राज्य शासन के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) सहित 33 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जनपद पंचायतों के CEO, क्षेत्र संयोजक, सहायक संचालक और अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्थानांतरण सूची में गरियाबंद, नारायणपुर, कोरबा, जशपुर, बस्तर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, सरगुजा, सुकमा, धमतरी, बीजापुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

Exit mobile version