Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

आदिम जाति विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन अपर संचालकों का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने प्रशासनिक आधार पर तीन अपर संचालकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अनुसूचित क्षेत्रों में जनजातीय विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन और निगरानी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विभाग के अनुसार विशेष केंद्रीय सहायता योजना, पीएम-जनमन, धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान, वन अधिकार अधिनियम, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छात्रावास-आश्रम संचालन और आईटीडीए योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों को 15 जून 2026 तक नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जून 2026 का वेतन नई पदस्थापना वाले कार्यालय से आहरित किया जाएगा।

Exit mobile version