छत्तीसगढ़ में UCC को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने जताया विरोध

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की प्रक्रिया तेज होने के बीच इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी बढ़ गई है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने UCC का विरोध करते हुए इसे आदिवासी हितों के खिलाफ बताया है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि UCC से आदिवासियों के अधिकारों और हितों पर असर पड़ सकता है। उन्होंने इसे आदिवासी समाज के खिलाफ साजिश बताते हुए सरकार की पहल पर सवाल उठाए हैं।

वहीं, प्रदेश में बिजली वितरण व्यवस्था में निजी भागीदारी की खबर को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार बिजली कंपनी को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है।

You May Also Like

More From Author