बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तंत्र के कारण छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियाँ बढ़ सकती हैं।
दक्षिणी जिलों जैसे दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, बस्तर, नारायणपुर और कांकेर में 28-29 अक्टूबर को भारी से अतिभारी वर्षा की संभावना है। विभाग ने मेघगर्जन और वज्रपात के लिए भी चेतावनी जारी की है और लोगों को खुले स्थानों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
रायपुर का मौसम: 26 अक्टूबर को राजधानी में आसमान सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना, अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 24°C।