Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है और प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए विभिन्न जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया है।

रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बेमेतरा, महासमुंद, बालोद, धमतरी, गरियाबंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कबीरधाम, कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट और सुकमा, बीजापुर व जशपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए जलभराव, यातायात प्रभावित होने, निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति और खेतों में पानी भरने की आशंका जताई है। अगले दो दिनों तक प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

Exit mobile version