Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि के साथ तापमान में बढ़ोतरी के आसार

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभव है। इसके साथ ही अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम का हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान दुर्ग सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सिनॉप्टिक स्थिति

17 अप्रैल का पूर्वानुमान
प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना भी जताई गई है। रायपुर में दिनभर मौसम साफ रहेगा, हालांकि दोपहर या शाम को हल्के बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने की संभावना है।

अगले दो दिन का अनुमान
प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम वर्षा की स्थिति बनी रह सकती है।

Exit mobile version