रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून लौट चुका है और मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। बारिश थमने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में बारिश दर्ज नहीं हुई। राजनांदगांव में 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों से भी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। इसके चलते आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहने की संभावना है।

