Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: सरगुजा में बढ़ेगी ठंड, रायपुर में तापमान रहेगा स्थिर

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में ठंड बढ़ेगी, जबकि रायपुर समेत मैदानी इलाकों में तापमान फिलहाल स्थिर बना रहेगा।

पूर्वानुमान के मुताबिक सरगुजा संभाग और आसपास के जिलों में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। वहीं रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग में अगले चार दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।

पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दुर्ग और जगदलपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी और आसपास के इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में सर्दी और हल्की गर्मी का मिला-जुला असर रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Exit mobile version