Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, रायपुर में धुंध और हल्की बारिश की संभावना

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

CG Weather Update : रायपुर– नववर्ष की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1–2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद 2–3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। दुर्ग संभाग में कड़ाके की ठंड के साथ कुछ इलाकों में शीत लहर दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 29.8 डिग्री दुर्ग में और सबसे कम 5.4 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।

प्रदेश में शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर अति हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में कोहरा भी छाने की संभावना है। राजधानी रायपुर में आज धुंध रह सकती है। यहां अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Exit mobile version