Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, कई इलाकों में तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना

Weather

Weather

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर मौसम बदल सकता है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं जशपुर जिले के लिए सुबह 7:19 से 10:19 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में और सबसे कम 16.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Exit mobile version