Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी: मध्य क्षेत्र में लू के आसार, रायपुर में तापमान 42 डिग्री के करीब

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मध्य हिस्से में अब गर्मी ने तेज असर दिखाना शुरू कर दिया है। अगले 24 घंटों में कई क्षेत्रों में लू जैसे हालात बनने की आशंका जताई गई है। मंगलवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बस्तर और सरगुजा संभाग में फिलहाल गर्मी का प्रभाव कम है, लेकिन माह के अंतिम दिनों में वहां भी तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटों में पारा और ऊपर चढ़ा है, और आने वाले समय में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। मध्य क्षेत्र में औसत तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर लू जैसे हालात बनने के संकेत हैं।

Exit mobile version