Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश के आसार; उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के असर से छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। बलरामपुर और बीजापुर में कुछ स्थानों पर सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। मौसमी बारिश अब भी सामान्य से करीब 7 प्रतिशत कम है।

शनिवार देर शाम हुई बारिश से रायपुर में उमस से राहत मिली और तापमान करीब 3 डिग्री गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.6 डिग्री दुर्ग और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 9 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। रायपुर में 31 डिग्री अधिकतम और 25 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बारिश के आसार हैं। कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी भी जारी की गई है।

Exit mobile version