Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट

Weather

Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। लगातार दो दिन की बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने बताया कि मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ रहा है। शनिवार को रायपुर में आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

Exit mobile version