छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। आज 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

दुर्ग में अधिकतम तापमान 35.2°C और न्यूनतम 19.2°C दर्ज किया गया, जबकि रायपुर में अधिकतम तापमान 33.6°C रहा, जो सामान्य से कम है। बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में भी तापमान में गिरावट देखी गई है।

पिछले 24 घंटों में देवभोग में 5 सेमी और करपावंद में 4 सेमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम में बदलाव का कारण मध्य प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण और राजस्थान से छत्तीसगढ़ तक फैली द्रोणिका को बताया गया है।

अगले पांच दिनों तक तापमान में 3-5°C की गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

You May Also Like

More From Author