Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बारिश के आसार, कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरिया, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव और कांकेर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने तथा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बनी हुई हैं।

Exit mobile version