Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बारिश और अंधड़ के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार को कुछ इलाकों में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना जताई है, हालांकि अगले 5 दिनों तक तापमान में खास बदलाव के संकेत नहीं हैं।

पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री और सबसे कम अंबिकापुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दो दिनों में कहीं-कहीं ग्रीष्म लहर चल सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज हवा (40-50 किमी/घंटा), गरज-चमक और वज्रपात के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार विभिन्न द्रोणिका और चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से यह बदलाव हो रहा है, जिससे दक्षिणी क्षेत्रों में वर्षा की संभावना अधिक है। वहीं बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान करीब 44 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, साथ ही दिन के साथ रात में भी गर्मी महसूस हो सकती है।

Exit mobile version