रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून की गतिविधियां अगले दो दिनों तक सक्रिय रहेंगी, हालांकि 8 अगस्त से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।
बीते 24 घंटे में रघुनाथ नगर और मालखरौदा में 8 सेमी, सिमगा में 6 सेमी तथा कई अन्य क्षेत्रों में 3 से 5 सेमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, रायपुर, धमतरी, राजनांदगांव, महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, कबीरधाम, मुंगेली समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।

