Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में आज से बारिश पर ब्रेक, बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का नया अपडेट

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जबकि मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार अब बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। वहीं बंगाल की खाड़ी से जुड़े निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर पड़ने के कारण अगले दिनों में बारिश का असर घट सकता है।

राजधानी रायपुर में दो दिनों बाद धूप देखने को मिली। हालांकि दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Exit mobile version