Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ी: रायपुर सहित कई जिलों में तापमान गिरा, कोहरा और तेज हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में सुबह कोहरा छाया रहा और तेज हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई।

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर, सरगुजा, दंतेवाड़ा और कोरबा सहित कई जिलों में आज न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है। विभाग ने तेज हवा चलने की भी संभावना जताई है।

हालांकि चक्रवाती तूफ़ान “मोंथा” का असर अब खत्म हो गया है, फिर भी हल्की बारिश और हवा के झोंकों की स्थिति रह सकती है। मौसम विभाग ने जनता को सलाह दी है कि वे गर्म कपड़ों के साथ ही बाहर निकलें और सावधानी बरतें।

Exit mobile version