रायपुर। मार्च की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। रायपुर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है, इसलिए अगले एक-दो दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। रायपुर में तापमान करीब 38 डिग्री तक पहुंच सकता है और आने वाले दिनों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने के संकेत हैं।

