Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान सामान्य, बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया, वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में रहा। हसौद, भटगांव और देवभोग में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु तक एक द्रोणीका सक्रिय है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ गरज-चमक, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Exit mobile version