Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, बारिश और घने कोहरे का अलर्ट

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

CG Weather Update : रायपुर.छत्तीसगढ़ में ठंड अब और तीव्र होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे बाद तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। आगामी तीन दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इस बीच शनिवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। साथ ही एक-दो क्षेत्रों में घना कोहरा छाने के भी आसार हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान सुकमा में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके साथ मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर एक द्रोणिका भी बनी हुई है, जिसका अक्ष समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है।

रायपुर का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 3 जनवरी को रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Exit mobile version