रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं का असर बना रहेगा। इसके बाद मौसम में सुधार होगा, हालांकि तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
राज्य में अधिकतम तापमान 38.5°C राजनांदगांव में और न्यूनतम 17.8°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, तेज हवा (40-50 किमी/घंटा) और ओलावृष्टि की संभावना है। रायपुर में आसमान साफ रहने के साथ तापमान 38°C के आसपास रह सकता है।

