Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा की जीत को बताया सुशासन की जीत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पर क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा के सुशासन पर भरोसा जताया है। “जितने वोट कांग्रेस को नहीं मिले, उससे अधिक अंतर से भाजपा विजयी हुई है। यह हमारी सरकार के सुशासन की जीत है,” मुख्यमंत्री ने कहा।

एनसीसी स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुलिस परेड ग्राउंड में एनसीसी के 76वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी एनसीसी कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं और एनसीसी के अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति के योगदान की सराहना की।

‘मन की बात’ पर चर्चा

मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री लोगों को डिजिटल सुरक्षा, किताबों से दोस्ती, और गौरैया चिड़िया के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक कर रहे हैं। ये बातें समाज को दिशा देने वाली हैं।”

डीजीपी की नियुक्ति पर दिया बयान

छत्तीसगढ़ में नए पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान डीजीपी का कार्यकाल अभी जारी है। समय आने पर नए डीजीपी की नियुक्ति की जाएगी।

Exit mobile version