Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान को लेकर मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर। ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति और पात्र परिवारों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति की मुख्य सचिव विकासशील ने समीक्षा की। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।

समीक्षा के दौरान सुघ्घर छत्तीसगढ़ डैशबोर्ड पर दर्ज योजनाओं और जिलेवार संतृप्ति की स्थिति की जानकारी ली गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि डैशबोर्ड पर सभी योजनाओं का स्पष्ट जिलेवार विवरण उपलब्ध रहे, ताकि योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहे।

बैठक में प्रधानमंत्री किसान योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, राशन कार्ड और मुफ्त राशन वितरण, जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, महतारी वंदन योजना, कौशल विकास और प्रधानमंत्री जन-धन योजना सहित विभिन्न हितग्राही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

इसके अलावा बस्तर संभाग में योजनाओं के संतृप्तिकरण, नियद नेल्ला नार-2.0 और सुघ्घर छत्तीसगढ़ पोर्टल पर राशन कार्ड के आधार पर हितग्राहियों की सूची की भी समीक्षा हुई। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version